blog-kya-hota-hai

Blog क्या होता है? और ब्लॉग से पैसे कैसे कमाएं?

ऑनलाइन घर बैठे पैसे कमाने का एक तरीका 

दोस्तों आपने ‘ब्लॉग’ शब्द जरूर सुना होगा। पर क्या कभी आपने सोचा है की ब्लॉग क्या होता है, इसको शुरू कैसे किया जा सकता है? शुरू करने के लिए किन चीजों की आवश्यकता है। और सबसे जरूरी क्या इससे पैसे कमाए जा सकते है? अगर हाँ, तो कैसे ? क्योंकि आपने सोशल मीडिया के दौर मे ब्लॉग से कमाई के बारे में जरूर सुना होगा। तो चलिए इसके बारे मे विस्तार से जानते हैं –

ब्लॉग क्या होता है? 

ब्लॉग, Web blog का सूक्ष्म रूप है। ब्लॉग को ऑनलाइन डायरी या पब्लिशिंग कहा जाता है। जिसमे लेखक अपने ज्ञान, विचार एवं अनुभवों को साझा करता है। ये टेक्स्ट, फोटोग्राफी एवं विडिओ फॉर्म मे भी होते है। इसके अंतर्गत newz, मनोरंजन, खाने की रेसिपी, यात्रा, तकनीकी, स्पोर्ट्स आदि विषयों में जानकारी शेयर की जाती है। 

यह एक ऐसा platform है जिस लेखक अपने पसंदीदा एवं विशिष्ट ज्ञान को शेयर करता है। ब्लॉग्स का उपयोग व्यक्तिगत विचार शेयर करने से लेकर business purpose के लिए भी किया जाता है।   

ब्लॉग कैसे start कर सकते हैं?  

ब्लॉगर बनने के लिए आपको आपके विषय मे रुचि एवं ज्ञान होना बहुत जरूरी है नहीं तो आगे अरुचिकर होने के कारण यह कन्टिन्यू नहीं रह पाता है। 

  • Niche की आवश्यकता- Niche सरल शब्दों मे कहें तो विषय चुनने से आपके और आपके रीडर के मध्य लंबे समय तक विश्वास बना रहता है, साथ ही आप भी अपने रीडर को समझते है की वह क्या चाह रहा एवं उसे क्या पसंद आ रहा है। 

niche ऐसा चुने जिसमे आपको विशिष्ट ज्ञान हो। Niche चुनने का सबसे बड़ा फायदा आपके targeted रीडर होते है, जिससे आप उन्ही के अनुसार जानकारी शेयर कर सकते है। 

  • टॉपिक से संबंधित डोमेन– टॉपिक या विषय से संबंधित domain होना जरूरी होता है जिससे पाठक को यह पता चल सके की किस चीज या टॉपिक पर जानकारी मिलेगी। यह एक तरह से आपके ब्लॉग का पता (address) होता है। 

Blogger जो की गूगल का platform है जहां आपको फ्री मे domain मिल जाता है। कुछ paid platform भी हैं जैसे की Godaddy, Hostinger, Namecheap  आदि।

  • फास्ट वेब होस्टिंग- इसमे आपके files, डॉक्युमेंट्स, इत्यादि डेटा सेव रहते हैं। इसे ब्लॉग का घर कह सकते हैं जहां सभी चीज़े जैसे की ब्लॉग के टेक्स्ट्स, फ़ोटो, विडीओ सुर सारे फ़ाइल स्टोर रहती हैं। इसको आप Hostinger, Godaddy, and Blueshot इत्यादि से ख़रीद सकते हैं। जिसमें Hostinger सबसे अच्छा सर्विस देता है।  
  • डोमेन को होस्टिंग से जोड़ना- डोमेन नेम सर्वर को होस्टिंग से जोड़ने पर यह होस्टिंग से जुड़ जाता है। cpanel मे कुछ apps जैसे WordPress मिल जाते हैं। जहां पर आप अपने ब्लॉग बना सकते हैं। सामान्य ब्लॉग को वर्डप्रेस पर बनाया जा सकता है, और शुरू करने के लिए सबसे अच्छा होता है।
  • सही थीम चुनना- यहाँ आपका ब्लॉग डिजाइन होता है। पूरा तैयार होके आपका ब्लॉग यही मिलता है। इसको डिजाइन करने के लिए आपको कोडिंग की जरूरत नहीं होती। WordPress पर plugin इंस्टॉल कर ब्लॉग को design किया जा सकता है। 
  • पब्लिश करना – इसके बाद ब्लॉग को पब्लिश किया जा सकता है। गूगल मे रैंकिंग के लिए search engine optimization सीखना जरूरी है, आप खुद कर सकते हैं या कुछ अछे जानकार प्रोफ़ेसनल से सर्विस ले सकते हैं। 

ब्लॉग से पैसे कैसे कमाते हैं?

हाँ आपने सही सुना की ब्लॉग से बहुत बढ़िया पैसा कामा सकते हैं और बहुत सारे ब्लॉगर कमा भी रहे हैं, नीचे कुछ ऑप्शन दिया है जिसका प्रयोग कर के आप बहुत बढ़िया पैसा बना सकते हैं।

  1. Google adsense (गूगल विज्ञापन)- आप अपने ब्लॉग पर विज्ञापन लगाकर पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको काम से काम 10-15 ब्लॉग लिखकर गूगल adsense के लिए अप्लाइ करना होता है। जैसे ही आपका गूगल adsense approve हो जाता है आप विज्ञापन के क्लिक पर पैसा कमा सकते हैं।
  1. Affiliate marketing (एफिलिएट मार्केटिंग)- जब आप ब्लॉग लिखते है तो आप ब्लॉग मे अपने विषय के अनुसार कुछ चीजों का लिंक लगा देने पर पाठक अगर कुछ खरीदता है तो आपको उसके पैसे मिलते हैं। अगर आप ज्यादा पैसे चाहते है तो सॉफ्टवेयर जैसे चीजों का लिंक दे सकते है, इसमे कम्पनियाँ आपको अच्छा pay करती हैं।
  1. Paid review (पेड रिव्यू)- बहुत सी कंपनी या platform आपसे अपने प्रोडक्ट का रिव्यू कराना चाहती जिसके लिए आप उनसे पैसे चार्ज कर सकते हैं।
  1. Freelance service (फ्रीलैन्स सेवाएं)– जब आप किसी विषय पर अच्छा ज्ञान रखते हो तो आप दूसरे साइट के लिए फ्रीलैन्स सेवाएं दे सकते हैं। इससे आपको पैसे तथा सामने वाले को कंटेन्ट मिल जाता है। इसकी सबसे खास बात है की इसमे आप अपने अनुसार काम चुन के फ्री टाइम का उपयोग कर सकते हैं।
  1. Online consultation (ऑनलाइन परामर्श)– जाहिर सी बात है आप जिस भी टॉपिक पर अपने ब्लॉग लिखते है उसमें आप को गहन knowledge होता है। आप इसका फायदा लिंक, whatsapp, इंस्टाग्राम, telegram, आदि ऐसे कान्टैक्ट देकर, उन्हे उनके सवालों एवं संशय के हल देकर उसकी फीस ले सकते हैं।
  1. Web development (वेब डेवलपमेंट)– ब्लॉग की शुरुआत करने के बाद आपको इतनी knowledge तो हो ही जाती है की ब्लॉग का सेटअप कैसे करना है। और यहाँ आपको कोडिंग की जरूरत भी नहीं होती। आप नए ब्लॉगर, जिनको जरूरत हो उसका ब्लॉग सेटअप करके उससे अपनी फीस ले सकते हैं
  1. SEO optimization (सर्च इंजन आप्टमज़ैशन)– Search engine optimization, यदि आपको अपना ब्लॉग रैंक कराना है तो इसका आना जरूरी होता है। जिससे आपको ads मिलते है परंतु नए ब्लॉगर को इसकी इतनी समझ नहीं होती है तो आप उसके आर्टिकल के लिए SEO करके पैसे बना सकते हैं। 
  2. Web stories (वेब स्टोरीज़)- यदि आपका ब्लॉग नहीं चल रहा तो भी आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। गूगल का ये ट्रेंडिंग फीचर है। इसका इस्तेमाल कर लोग पैसे कमा रहे हैं। आप अपने ब्लॉग के कंटेन्ट को यहाँ लिख कर अपने अपने ब्लॉग पर ट्राफिक ला सकते हैं। ये बिल्कुल आपके इंस्टाग्राम, व्हाट्सप्प स्टोरी जैसा होता है।
  1. Website flipping (वेबसाईट बेचकर)- आप अपने वेबसाईट को सेल करके भी पैसा कमा सकते हैं। बहुत लोग इसका प्रयोग करते हैं। अपने Niche को चुनते हैं एक महीने काम करने के बाद वो इसे बेंच देते हैं इससे उनको जो पैसा एक महीने बाद कमाते वो बेंच के कमा लेते हैं।
  1. E-book selling (ई-बुक सेलिंग)– जब आपका कोई ब्लॉग पोस्ट काफी फेमस हो जाए तो आप इसका e-बुक बना कर sell कर सकते हैं। आजकल लोग e-book पढ़ना काफी पसंद करते हैं।
  1. Sponsorship( स्पान्सर्शिप)- जब आपका ब्लॉग मे काफी अच्छे हो जाते है तो विभिन्न कंपनियां आपको अपने विज्ञापन के लिए अप्रोच करती है जिसके लिए वो आपको pay करती हैं।
  1. Guest post/ link द्वारा– गेस्ट पोस्ट का मतलब यह जब किसी ब्लॉगर की साइट रैंक नहीं कर रही हो या traffic कम आ रहा तो वो आपके लिए वो ब्लॉग लिखता है और उसमे अपने आर्टिकल के लिए लिंक लगाता है जिसके लिए आप उससे पैसे की demand कर सकते हैं। 

निष्कर्ष 

ब्लॉग एक एक ऐसा ओपन platform है जो पैसे कमाने के विभिन्न अवसर प्रदान करता है। सबसे मजेदार चीज आप अपने रुचि के ज्ञान के शेयर करके न सिर्फ पैसे बल्कि लोकप्रियता भी हासिल कर सकते हैं। आप अपने लिखने के शौक को कैसे profession बना देते है ये भी कितना interesting है। यह आवश्यक है की आप अपने कंटेन्ट की quality को maintain या बेहतर करते रहें। अपने पाठकों को समझकर, और मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया का प्रयोग करें जिससे मनोवांछित सफलता आपके ब्लॉग को प्राप्त हो सके। अगर धैर्य, ज्ञान, प्रयास और समय का सामंजस्य एक साथ बैठ गया तो ब्लॉग पैसा कमाने का स्थायी जरिया बन सकता है।

कृपया उनकी मदद के लिए इस पोस्ट को उनलोगों तक ज़रूर पहुचाएँ जससे की उनकी ज्ञान मैं वृधि हो सके और अच्छे से समझ सकें। मुझे भी आप सब की सहयोग की बहुत आवश्यकता है जिससे कि कम्प्यूटर और इंटेरनेट से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी हिंदी में आप सब तक पहुँचा सकूँ।

इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के बाद भी अगर किसी भी तरह की कोई भी doubt है तो आप मुझे कॉमेंट में बेझिझक पूछ सकते हैं। मैं जरुर उन Doubts को विस्तृत मैं आपको बताने की कोशिश करूँगा।

कृपया शेयर करें

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *